Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बीकानेर, 24 मार्च (हि.स.)। केन्द्रीय जेल में बंदियों के पास मोबाइल फोन व अन्य सामान मिलने का मामला सामने आया है। बीछवाल थाना पुलिस ने जेल में बंद तीन बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, केन्द्रीय जेल के प्रहरी अनिल कुमार राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जेल के बैरक में चैकिंग के दौरान बंदी दीप पुत्र रमेश कुमार, श्रवण पुत्र आदुराम व ताहिर मालावत पुत्र साजिद के पास मोबाइल फोन, चार्जिंग केबल व सिम कार्ड मिले। मामले की जांच एएसआई मोहनराम को सौंपी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ईश्वर