[ad_1]

भागलपुर, 25 जनवरी (हि.स.)। भागलपुर के सिटी एसपी अमित रंजन ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि दो वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी मो० फैयाज को लोडेड देशी कट्टा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
सिटी एसपी ने बताया कि एनडीपीसी एक्ट का मामला जगदीशपुर थाना में दर्ज है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के बारे में भागलपुर पुलिस को सूचना मिली। जिसकी गिरफ्तारी के लिए 24 जनवरी को वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी तथा पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। छापामारी दल जब ठिकाने पर गई तो अभियुक्त मो० फैयाज पुलिस को देख नाला में कूद गया। जिसे पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के अंगरक्षकों के द्वारा पकड़ा गया।
फैयाज की तलाशी लेने पर उसके पास 01 देशी कट्टा एवं 02 कारतूस मिला जिसे विधिवत जब्त किया गया। मो० फैयाज एक गिरोह का मुखिया है। गिरोह रंगदारी, स्मैक और भू-माफिया के रूप में काम करता है। इस गैंग का नेटवर्क भागलपुर, झारखंड एवं बंगाल में सक्रिय हैं।
पुलिस अधीक्षक नगर अमित रंजन के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था डॉ गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित छापामारी दल में रंजीत कुमार थानाध्यक्ष जगदीशपुर, ओम प्रकाश, थानाध्यक्ष बाईपास टी०ओ०पी०, पुलिस अवर निरीक्षक कृष्ण कुमार राय, अजय कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा