[ad_1]

कोलकाता, 07 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक कुख्यात हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसका नाम संजय मंडल है। 43 साल का संजय मूल रूप से बारुइपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने बुधवार शाम बताया कि उसे मंगलवार शाम को दक्षिण 24 परगना के नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। हथियार तस्करी के पुराने मामले में वह पहले से ही वांटेड रहा है। उसे घेर कर गिरफ्तार किया गया है। उसने पूछताछ में हथियार तस्करी की बात कबूल की है। उसे आज (बुधवार) को बैंकसाल कोर्ट में पेश किया गया है जहां से 16 फरवरी तक के लिए डिमांड पर ले लिया गया है। उससे पूछताछ कर उसके अन्य साथियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा