[ad_1]

मुंबई, 05 जनवरी (हि.स.)। पुणे जिले के कोथरुड इलाके में शुक्रवार को दोपहर करीब 1.30 बजे अज्ञात बदमाशों ने कुख्यात बदमाश शरद मोहोल पर फायरिंग की। घायल मोहोल को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कोथरुड पुलिस सीसीटीवी के सहयोग से मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के अनुसार शरद मोहोल कोथरुड इलाके में सुतारदरा जा रहे थे, तभी दोपहिया वाहन पर सवार अज्ञात लोगों ने शरद मोहोल पर तीन गोलियां चलाईं। एक गोली शरद मोहोल के कंधे में लगी। गंभीर रूप से घायल शरद मोहोल का कोथरुड इलाके के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
शरद मोहोल पुणे का कुख्यात अपराधी है और उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली, अपहरण जैसे गंभीर अपराधों का मामला दर्ज है। मोहोल को 2022 में पुणे जिले से जिलाबदर कर दिया गया था।
हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत
[ad_2]
Source link