[ad_1]

भोपाल, 27 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, अंगद प्रताप, अजित कृष्णन और विंग कमांडर श्री शुभांशु शुक्ला को मिशन गगनयान के तहत अंतरिक्ष में जाने के लिए चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विज्ञान और अंतरिक्ष सहित प्रत्येक क्षेत्र में विश्व के लिए प्रेरणा बन रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गगन में इतिहास रचने को नया भारत तैयार है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश