Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
हरिद्वार, 18 मार्च (हि.स.)। चुनाव के दौरान माहौल खराब ना हो इसके लिए पुलिस ने अभी से गुंडा तत्वों पर नकेल कसनी शुरू कर दी। ऐसे ही 10 लोगों के खिलाफ रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव को देखते हुए लगी आदर्श आचार संहिता के चलते एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त गुंडा तत्वों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस ने क्षेत्र के ऐसे ही 10 लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ गुंडा एक्ट में चालान कर उन्हें जिले की सीमा से बाहर करने की कार्रवाई शुरू की है। इन लोगों की एक लिस्ट बनाकर जिलाधिकारी को भी भेज दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र