[ad_1]

बेतिया, 05 मार्च (हि.स)। बेतिया पुलिस जिला स्थित सोनासती ब्रह्मस्थान के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को युवक का लाश बरामद किया गया है। उसके शरीर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। मृत युवक की पहचान मंगरहरी गांव निवासी जीउत कुमार के रूप में हुई है। वह मंगरहरी गांव निवासी मदन चौधरी का पुत्र था
पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि सोनासती रेलवे ट्रैक पर एक युवक का लाश पड़ा है।सूचना पर पुलिस अधिकारियों को सदलबल भेजा गया।शव के पॉकेट से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान की गई है।उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का ही प्रतीत हो रहा है।हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के पिता मदन चौधरी ने बताया कि मंगलवार को उसका पुत्र लद्दाख सत्याग्रह ट्रेन से जाने वाला था।सुबह में दो लोग उसके दरवाजे पर आए और उसे ट्रेन में छोड़ देने की बात कह साथ ले गए।वह उन्हें पहचानता नही है। पुत्र के घर से निकल जाने के बाद पुलिस द्वारा मौत की सूचना दी गई है।उसने बताया कि उसके पुत्र की हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंक दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक /चंदा