[ad_1]

राजगढ़,5 जनवरी (हि.स.)। छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भाटखेड़ा में रहने वाली नाबालिग किशोरी ने भालता राजस्थान निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने और उसके साथ जान से मारने की धमकी देते हुए गलत काम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम भाटखेड़ी निवासी नाबालिग किशोरी ने बताया कि बीती शाम संजय पुत्र भारमल दांगी निवासी उमरिया थाना भालता राजस्थान उसे शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया, जिसने बसस्टेण्ड के समीप कमरे में जान से मारने की धमकी देते हुए गलत काम किया, इससे पहले वह पिछले सात माह से छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 354(घ), 376, 366, 506, 5/6 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक
[ad_2]
Source link