[ad_1]

उधमपुर, 15 मार्च (हि.स.)। उधमपुर से करीब 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित डीपीएस स्कूल के पास लोंडना मोड़ पर एक मोटरसाइकिल को टाटा मोबाइल द्वारा टक्कर मार देने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार गत देर रात्रि को लोंडना का रहने वाला ज्योति प्रकाश (45) पुत्र संसार चंद अपने काम से मोटरसाइकिल पर घर वापिस लौट रहा था कि डीपीएस के पास स्थित लोडना मोड पर गलत साइड से आ रही टाटा मोबाइल ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गया। उसे तुरंत जीएससी उधमपुर में पहुंचाया गया, जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
गौर रहे कि जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग गत एक सप्ताह में यह तीसरा हादसा है जिस कारण अभी तक 5 लोग जान गंवा चुके हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान