Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धमतरी, 10 जनवरी (हि.स.)।कार से गांजा तस्करी करते हुए दो अंतर्राज्यीय तस्करों को पुलिस ने 53 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपितों से गांजा, मोबाइल व कार जब्त कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
बोराई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि ओड़िशा प्रांत से एक कार में मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुए दो युवक आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने बोराई चेक पोस्ट बेरियर में थाना प्रभारी द्वारा पुलिस जवानों के साथ संदेही कार की चेकिंग की। कार में सवार तोषण विश्वकर्मा उर्फ राजा 32 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 15 गाजन थाना रामपुर, बधेलान जिला सतना मध्यप्रदेश व दूसरे ने अपना नाम विजय कुमार विश्वकर्मा 36 वर्ष निवासी रतहरी थाना सिविल लाईन रीवा मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया। पुलिस ने शंका के आधार पर जब कार की चेकिंग की तो तीन बोरियों के अंदर गांजा रखा हुआ पाया गया। गवाहों के समक्ष पुलिस ने जब्त कर वजन किया तो 53 किलो ग्राम का होना पाया गया। वहीं तस्करी में उपयोग होने वाले कार, दो मोबाइल व नकदी 1300 रुपये को पुलिस ने जब्त किया है। तस्करों ने बताया कि गांजा को मध्यप्रदेश ले जा रहे थे।
बोराई पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जेल भेज दिया है। आरोपितों को पकड़ने में थाना प्रभारी बोराई निरीक्षक राजेश जगत, सउनि रामकृष्ण साहू, प्रधान आरक्षक वेद राम मरकाम, सौरभ पटेल, प्रदीप देव, जितेंद्र कोर्राम, कुबेर जुर्री, प्रमोद गहाड़े, संजय ओगरे,नरेश सिदार, रामचरण धु्रव, भारत बंजारा का विशेष योगदान रहा।
हिन्दुस्थान समाचार/ रोशन सिन्हा
[ad_2]
Source link