Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


भागलपुर, 02 फरवरी (हि.स.)। बिहार में भागलपुर जिले के नवगछिया रंगरा ओपी अंतर्गत मुरली गांव में अपराधियों द्वारा एक ही परिवार के चार सदस्यों जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है।
घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में किया जा रहा है। इस घटना में दादा विद्यानंद, उनकी पोती सहित 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिनका इलाज मायागंज में चल रहा है। चारों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करने में लगी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से बोतल में पेट्रोल बरामद किया गया है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सभी लोग घर में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने सो रहे लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति देख उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गांव के ही लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि अभी तक आरोपी के नाम सामने नहीं आए हैं। आपसी विवाद में हत्या की कोशिश की गई। गुरुवार की रात करीब 2 बजे गांव के आरोपी ने सो रहे विद्यानंद सिंह और तीन बच्चों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उधर नवगछिया एसपी पूरण झा खुद घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय