[ad_1]

बागपत, 15 फ़रवरी (हि.स.)।बागपत जनपद में मनचलों ने छात्रा के समर्थन में दो युवकों को गोली मार दी। घायल युवक अस्पताल में भर्ती हैं, उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दो पक्षों का झगड़ा बता रही है।
मामला बागपत जनपद के हिलवाड़ी गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में पढ़ने वाला एक छात्र पिछले एक महीने से छात्रा को मैसेज भेज रहा था। गुरुवार को छात्र का भाई और साथी बात करने के लिए आरोपी छात्र से मिले। तभी आरोपी छात्र के साथी वहां आए और तमंचा निकालकर छात्रा पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया। गोली लगने से दसवीं और बारहवीं कक्षा के दो छात्र घायल हो गए। बड़ोत अस्पताल में उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
पीड़ित पक्ष ने बताया कि हमारे दोस्त की बहन को पिछले एक महीने से एक छात्र मैसेज भेज रहा था। आज उसी का निपटारा करने, उससे बात करने के लिए गए थे ।तभी आरोपी छात्र के दो साथी मौके पर आ गए और तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी, जिसमें आसू और गोल्डी को गोली लगी है। सीओ बड़ौत सविरत्न सिंह ने बताया कि हिलवाड़ी गांव के पास दो पक्षों का झगड़ा हो गया और झगड़े में घायल हुए लोगों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ सचिन/सियाराम