[ad_1]

पूर्वी चंपारण,07 फरवरी(हि.स.)।जिले के पलनला (भेलाही)ओपी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर एसपी कांतेश कुमार द्धारा दिये गये निर्देश के आलोक में पुलिस और एसएसबी के संयुक्त कारवाई में 966 ग्राम अफीम के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है
गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के पर्सा जिला के पोखरिया थाना क्षेत्र निवासी ललन सहनी के रूप में हुई है।इस संदर्भ भेलाही थाना में कांड दर्ज कर अग्रेतर कारवाई की जा रही है।छापेमारी टीम में डीएसपी रक्सौल धीरेन्द्र कुमार,भेलाही ओपी प्रभारी नितिन कुमार,एसआई कमल कुमार व सशस्त्र बल शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश/चंदा