[ad_1]

मंडी, 04 फ़रवरी (हि.स.)। नटराज डॉंस अकादमी की प्रशिक्षु ऐंजल गुप्ता ने डॉंस हुनर प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में जगह बनाकर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। यह प्रतियोगिता पीटीसी पंजाब के माध्यम से करवाई जा रही है जिसके फाइनल राउंड में मंडी की ऐंजल ने स्थान बना लिया है।
इस बारे में नटराज डॉंस अकादमी की प्रशिक्षण एवं संचालक कोरियाग्राफर पवन सकलानी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह मंडी के लिए बड़े गौरव की बात है कि यहां की बालिका ने फाइनल में स्थान बना लिया है और आगे भी मुकाम हासिल करने की पूरी उम्मीदें बनी हुई हैं। ऐंजल गुप्ता इन दिनों नटराज डॉंस अकादमी मंडी में जहां नृत्य का अध्ययन कर रही हैं वहीं नृत्य की बारीकियां भी सीख रही है।
पवन सकलानी ने कहा कि इससे पहले भी इस अकादमी के प्रशिक्षुओं ने कई प्रतियोगिताओं में मंडी का नाम रौशन किया है। उम्मीद है कि यह क्रम जारी रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ मुरारी/सुनील