Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

दक्षिण सालमारा (असम), 29 जनवरी (हि.स.)। भारत-बांग्लादेश सीमा पर मानकचार में तस्करी के मवेशियों की अवैध तस्करी जारी है। भारत-बांग्लादेश सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा एक अभियान में बड़ी संख्या में तस्करी किए गए मवेशियों को जब्त किया गया है।
सूत्रों ने आज बताया है कि बीएसएफ की 49वीं बटालियन की एक टीम ने मानकचार के भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र छापेमारी की, इस दौरान बड़ी संख्या में तस्करी किए गए जानवरों को जब्त करने में कामयाबी हासिल की।
बीएसएफ की 49वीं बटालियन की टीम ने बीती देर रात के समय बड़ी संख्या में कुल 18 मवेशियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। घने कोहरे का फायदा उठाकर भारत-बांग्लादेश सीमा पर खुली नदी क्षेत्र में महामाया के चर और कलाई के चर के तस्कर मवेशियों की तस्करी बांग्लादेश में करने की कोशिश में जुटे हुए थे। जब्त गए मवेशियों की बाजार में कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। बीएसएफ ने जब्त मवेशियों को स्थानीय पुलिस को कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया।
हिन्दुस्थान समाचार /प्रकाश / श्रीप्रकाश/अरविंद