Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुवाहाटी, 5 मार्च (हि.स.)। असम सरकार बहुप्रतीक्षित एक लाख नियुक्तियां करने के लक्ष्य की ओर आज एक और कदम आगे बढ़ गई है। मंगलवार को राज्य के मुख्य सचिव पवन कुमार बोरठाकुर ने परिवर्तन, विकास विभाग और फोरेंसिक विज्ञान निदेशालय के कुल 61 उम्मीदवारों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे।
गुवाहाटी के खानापारा स्थित असम प्रशासनिक अधिकारी कॉलेज में आज आयोजित एक समारोह में मुख्य सचिव ने परिवर्तन एवं विकास विभाग के कनिष्ठ विकास अधिकारी पद के लिए 21 व्यक्तियों को, सांख्यिकी निरीक्षक के पद के लिए चार और फोरेंसिक विज्ञान निदेशालय में वैज्ञानिक सहायक के पद के लिए 36 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
इस मौके पर मुख्य सचिव ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उन्हें एकाग्रता, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों को पूरा करने और जीवन को एक चुनौती के रूप में लेकर अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हर विषय पर ज्ञान होना बहुत जरूरी है। इसके लिए काफी पढ़ाई करनी होगी।
इस अवसर पर परिवर्तन एवं विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव बिश्वरंजन सामल, गृह एवं राजनीतिक विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अविनाश जोशी, परिवर्तन एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव एम आरिज अहमद, आयुक्त सचिव दीपिमा बी. मालाकार, फोरेंसिक विज्ञान निदेशालय के निदेशक डॉ. तिलक दास और विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/सुनील