Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

शिवसागर (असम), 19 मार्च (हि.स.)। शिवसागर जिलांतर्गत के डिमौ के पारुलिगुड़ी में संदिग्ध बम बरामद होने से इलाके में आज सुबह सनसनी फैल गयी।
सूचना मिलते ही डिमौ और निताइपुखुरी पुलिस पारूलिगुड़ी मैदान से बम को बरामद किया। फिलहाल बम को पुलिस सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसे डिफ्यूज करने में जुटी हुई है।
बताया गया है कि आम लोगों को डराने के लिए बदमाशों ने बम को तार से बांधकर सड़क किनारे कचड़े के ढेर में फेंका था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद