[ad_1]





मुरादाबाद, 20 मार्च (हि.स.)। जिले के थाना मझोला पुलिस ने बुधवार को नशीली गोलियां बेचते लखनऊ की एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।
थाना मझोला एसएचओ संजय पंचाल ने बताया कि जीरो प्वाइंट पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध महिला को रोका। इस पर वह भागने लगी। महिला पुलिस द्वारा उसकी तलाशी ली गई तो नशीली गोलियां बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम नीतू निवासी लखनऊ बताया। उसके पास से 24 पत्तों में 240 गोलियां बरामद हुई।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल/राजेश