[ad_1]

भोपाल, 15 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ पत्रकार एनडी शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने स्वर्गीय शर्मा की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को यह दुख सहन करने की सामर्थ्य देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि एनडी शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर के अखबारों से जुड़कर पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों भाषाओं के पत्रकारों से भी उनके जीवंत संबंध रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश