[ad_1]

राजगढ़,24 जनवरी (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के काजीवाला बाग मौहल्ले में बुधवार सुबह नाली के पानी को लेकर हुए विवाद पर मौहल्ले के तीन युवकों ने जाति के बारे में गालियां देते हुए दो भाईयों के साथ लाठी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मनोज (22)पुत्र जालमसिंह जाटव ने बताया कि नाली के पानी को लेकर हुए विवाद पर मौहल्ले का फरदीन, फरहान और आसिक पुत्र इमरान जाति के बारे में गाली-गलौंज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने घर में घुसकर मनोज और उसके भाई राहुल के साथ लाठी से मारपीट की साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक