[ad_1]

जलपाईगुड़ी, 8 फरवरी (हि.स.)। जिले के आमबाड़ी रेंज के वनकर्मियों ने पैंगोलिन की खाल और शल्क के साथ एक आरोपित को बुधवार रात गिरफ्तार किया है। हालांकि जांच के उद्देश्य से आरोपित के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। आरोपित के पास से 80 सेमी पैंगोलिन की खाल बरामद की गई है।
वन विभाग सूत्रों के अनुसार, खरीददार बनकर उदलाबाड़ी इलाके से एक व्यक्ति को पैंगोलिन की खाल और शल्क के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपित के पास से एक बाइक भी जब्त किया गया है। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि पैंगोलिन को जंगल से पकड़ा गया था। फिर उसे मार कर मांस खाने के बाद खाल की तस्करी के उद्देश्य से सिलीगुड़ी के रास्ते तस्करी के लिए नेपाल ले जा रहे थे। वन विभाग आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिन्दुस्थान समाचार /सचिन