Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राम के आदर्श से ही राष्ट्र और समाज में रामराज आएगा: उपमन्यु
मथुरा, 21 जनवरी(हि.स.)। कृष्ण की नगर मथुरा-वृंदावन भी रविवार को राममय नजर आई। नगर में निकली शोभा यात्रा में भगवान राम के पांच सौ स्वरूपों को रामभक्तों ने दर्शन किया। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती उतारी।
भगवान के राम और स्वरूपों की आरती करते हुए एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने कहा कि राम के आदर्श से ही देश और समाज में राम राज्य स्थापित हो सकता है। हर एक को राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतरना चाहिए।
वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वावधान में रविवार को धर्मनगरी में पांच सौ श्रीराम एक साथ भव्य एवं दिव्य स्वरूप में शोभायात्रा में शामिल हुए। जिसमें विभिन्न स्कूलों कॉलेजों के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीराम का स्वरूप धारण कर नगर भ्रमण किया। इस दौरान पूरा वृंदावन राम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। चहुंओर भगवान श्रीराम के जयकारे गूंज रहे थे।
वहीं सड़कों पर दूर-दूर तक केवल श्रीराम ही श्रीराम नजर आ रहे थे। पांच श्रीराम स्वरूपों के एक साथ दर्शन करने के लिए धर्मनगरी के लोग अपने-अपने घरों से निकलकर मुख्य सड़क मार्ग पर आ गए। जहां-जहां से श्रीराम के स्वरूप निकले वहां-वहां पूरा वातावरण राममय हो गया। सनातन धर्म प्रेमियों ने जगह-जगह श्रीराम के स्वागत-सत्कार और अभिनंदन के क्रम में पुष्पवर्षा, मिष्ठान वितरण, आतिशबाजी, महाआरती आदि के आयोजन श्रद्धाभाव के साथ किये। शोभायात्रा में रंग-बिरंगे पुष्पों से सजे रजत डोले में विराजमान माता जानकी, श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमानजी की प्रतिमा को नमन वंदन करने के लिए भक्तों में होड़ मची रही।
मुख्य अतिथि एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु ने कहा कि अयोध्या में बने राम मंदिर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा भारत की धर्म और भक्ति की पताका को संपूर्ण विश्व में लहराने में सहायक सिद्ध होगी।
हिन्दुस्थान समाचार/महेश/राजेश