[ad_1]

पूर्वी चंपारण,23 जनवरी(हि.स.)। देहरादून से अपह्रत एक नाबालिग किशोरी को पुलिस ने बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहा टाल से मुक्त कराया है। वही इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर बंजरिया थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक व पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया। अपहरण व दुष्कर्म के उक्त आरोपी को ट्रांजिट रिमांड के बाद देहरादून पुलिस को सौंप दिया गया।
उल्लेखनीय है,कि इस मामले को लेकर उत्तराखंड देहरादून शहर के जवाहर कॉलोनी थाने में कांड संख्या 08/24 दर्ज कराया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश
/गोविन्द