[ad_1]


अररिया, 22 फरवरी(हि.स.)।
फारबिसगंज थाना पुलिस ने हत्याकांड के नामजद आरोपी सहित अलग अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पॉस्को एक्ट के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिसिया दबाव में कोर्ट में सरेंडर किया।फारबिसगंज थाना पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई रौनक कुमार सिंह, पीएसआई सौरभ कुमार, एसआई अमरेंद्र कुमार एवं टाइगर मोबाइल के जवान छापेमारी में शामिल थे।पुलिस ने एससी एसटी एक्ट के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त 52 वर्षीय दिलीप मंडल पिता – स्व.लटूरन मंडल को फारबिसगंज थाना कांड संख्या-123/23 दिनांक-14.02.23 मामले में दर्ज धारा-341/323/324/504/506/34 आईपीसी एंड 3(1)(आर)(एस) एससी/एसटी के तहत किरकिचीया टोला ढोलबज्जा वार्ड संख्या से गिरफ्तार किया।वहीं हत्याकांड मामले में फरार चल रहे फारबिसगंज थाना कांड संख्या – 227/23 दिनांक -17.03.23 धारा-302/201/34 भादवि के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त 35 वर्षीय विजय ऋषिदेव पिता विष्णुदेव ऋषिदेव को कटहरा वार्ड नंबर-1से गिरफ्तार किया। जबकि पॉस्को एक्ट के तहत फारबिसगंज थाना कांड संख्या-506/23 दिनांक-07.06.23 धारा-363/366(ए)/354(डी)/372/373/34 भादवि एवं धारा-8 पॉस्को एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त 28 वर्षीय कृष्णा मंडल पिता सुनिल मंडल को ढोलबज्जा विशनपुर ने पुलिस के दबाव में न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।मामले की पुष्टि फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने की।गिरफ्तार अरूटों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल