[ad_1]

सिलीगुड़ी, 28 फ़रवरी (हि.स.)। कार्शियांग डिवीजन के बागडोगरा वन विभाग और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने सिलीगुड़ी से तीन किलो 798 ग्राम सांप के जहरके साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के नाम मोहम्मद शाहनवाज, तौहीद आलम और मोहम्मद अजमल है। तीनों तस्कर उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर के रहने वाले है।
कार्शियांग डिवीजन के बागडोगरा वन विभाग की तरफ से बुधवार बताया गया कि गुप्त सूचना पर बीती रात बिधाननगर के मुरलीगंज के महानंदा ब्रिज पर अभियान चलाकर एक चार पहिया वाहन और एक स्कूटी को जब्त किया गया। जब वाहन की तलाशी ली गई तो उससे बांग्लादेशी अखबार में लिपटे दो कांच के जार से तीन किलो 798 ग्राम सांप का जहर बरामद किया गया। जिसके तस्करी के आरोप में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। सांप के जहर को बांग्लादेश से भारत लाया गया था। वन विभाग ने आगे की कार्रवाई शुरू दी है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा