[ad_1]

फिरोजाबाद, 11 जनवरी (हि.स.)। थाना जसराना पुलिस टीम ने गुरुवार को पूर्व प्रधान हत्याकांड के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। चुनावी रंजिश में हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।
थाना जसराना क्षेत्र अन्तर्गत 27 जुलाई 2023 को ग्राम पंचायत विलासपुर के पूर्व प्रधान सत्यपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने 06 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस हत्याकांड के 04 आरोपितों अजय कुमार, जितेन्द्र सिह, संजीव उर्फ संजू व हरवीर उर्फ कम्पू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि दो हत्यारोपित फरार थे। पुलिस टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी थी।
थाना प्रभारी जसराना विनय कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ गुरुवार को क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर अभियुक्त आलोक कुमार व गौरव यादव को विलासपुर तिराहे के पासे से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है।
हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/दिलीप
[ad_2]