[ad_1]

मेरठ, 25 जनवरी (हि.स.)। मेरठ में बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी से पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। कारोबारी ने पुलिस से शिकायत करते हुए सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के भगत सिंह मार्केट में शाकिर गैंग के बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी बाबू से पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी। कारोबारी ने गुरुवार को थाना पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि बुधवार की रात को वह भगत सिंह मार्केट से होकर जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसे रोककर पिस्टल तान दी। इसके बाद कहा कि हमें पांच लाख रुपए दे देना, नहीं तो छोड़ेंगे नहीं। इसके बाद बदमाश चले गए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो चार-पांच लोगों ने कपड़ा कारोबारी को रोका और गिरेहबान पकड़ी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के अनुसार, पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। जल्दी ही धमकी देने वाले बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. कुलदीप/सियाराम