Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 01 फरवरी (हि.स.)। उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल ने एक बार फिर 43 लाख रुपये के सोने के बिस्कुट के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। गुरुवार को बीएसएफ की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है।
बताया गया है कि बांग्लादेश से भारत में तस्करी कर लाए जा रहे 667 ग्राम वजन के सोने के बिस्कुट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जब्त सोने के बिस्कुटों की अनुमानित कीमत 43 लाख एक हजार 683 रुपये है। पकड़े गए तस्कर का नाम निमाई घोष है। वह उत्तर 24 परगना का ही रहने वाला है और बांग्लादेश से अपनी पैंट की जेब के भीतरी हिस्से में पांच सोने के बिस्किट छिपाकर आ रहा था।
पकड़े गए व्यक्ति और जब्त सामान को सीमा शुल्क कार्यालय, तेंतुलिया को सौंप दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश/गंगा