Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हमीरपुर, 10 मार्च (हि.स.)। होमगार्ड और उसके पुत्र को आधा दर्जन लोगों ने लाठी से हमला कर सिर फोड़ दिया था। रविवार को पुलिस ने घायल होमगार्ड के पुत्र की तहरीर पर छह हमलावरों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
राठ कोतवाली के कुर्रा गांव निवासी जीतेन्द्र अहिरवार ने बताया कि गांव के योगेन्द्र राजपूत ने फोन करके ई रिक्शा को लेकर बैंक के पास बुलाया। जैसे ही वह ई रिक्शा लेकर पहुंचा तो वहां मौजूद योगेन्द्र, उमेश राजपूत, सतीश यादव, आशीष उर्फ डबूला, भूपेंद्र राजपूत, मुमताज व आधा दर्जन लोग जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उस पर लाठी से हमला कर दिया। मारपीट की सूचना पर पहुंचे पिता गयाप्रसाद व मां फूला रानी को भी लाठियों से जमकर पीटा। मारपीट से उसके पिता बेहोश हो गए। उसे व उसके पिता को सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। मां को पैर में चोट आई है।
कोतवाल उमेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/दीपक/राजेश