Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
रायपुर/महासमुंद, 25 मार्च (हि.स.)।छत्तीसगढ़ की महासमुंद में सिघोड़ा पुलिस ने सोमवार पुलिस ने 150 किलो गांजा जब्त किया है।इस मामले में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 22 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है ।
सिघोड़ा पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा है, जिसमें भारी मात्रा गांजा भरा हुआ है। ट्रक को चेक पोस्ट पर रोका गया। ट्रक में ओडिशा के सुंदरगढ़ के प्रभाकर (37वर्ष ) और ओडिशा ढ़ेकानल निवासी सत्यजीत भोई (25वर्ष ) सवार थे। ट्रक की तलाशी लेने पर रैक के नीचे से 150 किलो गांजा मिला।पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि गांजा गुजरात पहुंचाना था।पुलिस ने दोनों से 2 मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक और गांजा जब्त कर दोनों तस्करों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है ।
हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा