[ad_1]

अलीराजपुर; 21 जनवरी (हि.स.)। जिला जेल में भी उस वक्त धार्मिक वातावरण निर्मित हो गया, जब जेल में उपस्थित बंदी गणों ने जय सियाराम की मंगल ध्वनि और जयकार करते हुए भजन गाए और फिर समवेत स्वर में सुंदरकांड का पाठ किया। यही नहीं बल्कि सभी बंदियों ने भगवान् का ध्यान भी किया। आयोजित कार्यक्रम में जेल अधीक्षक एस. बी. शरण, सहायक जेल अधीक्षक श्रीमती संस्कृता जोशी जेल स्टाफ और बंदीगण उपस्थित रहे।
जेल अधीक्षक एस बी शरण ने जेल में हुए इस धार्मिक आयोजन के संबंध में दी गई जानकारी में रविवार को बताया कि जिला जेल में श्री रामदास हनुमान भक्त मंडल के सौजन्य से शनिवार को सुंदरकांड पाठ और भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सभी कैदियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया, और जय जय सियाराम की मंगल ध्वनि करते हुए एवं भगवान के भजन गाकर सुंदरकांड का समवेत स्वर में पाठ किया। पाठ और भजन कार्यक्रम का शुभारंभ राम धुन के साथ हुआ, और फिर मंडली के साथ साथ बंदियों के द्वारा भी सुंदरकांड का वाचन किया गया। कार्यक्रम के अंत में बंदियों द्वारा पूरे भक्ति भाव से भगवान श्री राम और राम भक्त श्री हनुमानजी महाराज का ध्यान किया गया। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक एस. बी. शरण, सहायक अधीक्षक संस्कृता जोशी एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहा।
हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. उमेशचन्द्र शर्मा/मुकेश