Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

अयोध्या, 22 जनवरी (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है। हजारों की तादात में रामभक्त रामनगरी पहुंच चुके हैं। मोदी-योगी के राज में आनंद भयो का जयकारे लगाते हुए रामभक्त मंदिर परिसर में प्रवेश कर रहे हैं। लाल पगड़ी और लाल पताका से सभी का स्वागत किया गया। इसे देखने के लिए देश और दुनिया बेसब्री से इस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रही है।
प्राण प्रतिष्ठ समारोह में आमंत्रित संत-महात्मा व विशिष्टजन जयकारे के साथ अयोध्या पहुंच रहे हैं। जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय है। आमंत्रित विशिष्टजन के आगमन पर फूल-मालाओें व जयश्रीराम के जयकारे के साथ स्वागत किया जा रहा है और वे यथास्थान शिरकत कर रहे हैं। अब मुख्य यजमान का इंतजार है।
हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/राजेश