Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]




अयोध्या : राम शरद कोठारी स्मृति संघ के सेवा शिविर का उद्घाटन
अयोध्या, 16 जनवरी (हि.स.)। 30 अक्टूबर, 1990 को श्रीराम जन्मभूमि स्थान की शिखा पर पहला भगवाध्वज फहराने राम कुमार व शरद कुमार कोठारी के बलिदान से ही श्रीराम मंदिर का निर्माण प्रशस्त हुआ। यह बातें मंगलवार को अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने राम शरद कोठारी स्मृति संघ,कोलकाता की ओर आयोजित सेवा शिविर का उद्घाटन के मौके पर कही। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर कोठारी बन्धुओं को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि राम शरद कोठारी का बलिदान इतिहास में कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज जो हम अयोध्या का नया रूप देख रहे हैं, ये राम-शरद जैसे बलिदानियों के कारण ही संभव हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के प्रयासों से आज अयोध्या ठीक वैसी सजी है, जैसा कि पुराणों में वर्णित है।
इस मौके पर मंदिर आंदोलन के दौरान कार सेवा में राम-शरद के अनन्य साथी रहे प्रदीप गुप्ता ने बताया कि स्थानीय टेड़ी बाजार रोड पर भाग्यश्री गेस्ट हाउस के पास आयोजित 10 दिवसीय शिविर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में आने वाले राम भक्तों व तीर्थ यात्रियों के लिए चाय नाश्ते की व्यवस्था की गई है।
इस मौके पर कोठारी बन्धुओं की बहन पूर्णिमा कोठारी भी उपस्थित रही। कोठारी बंधु अमर रहे व जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए। यह शिविर 25 जनवरी तक अनवरत चलता रहेगा। अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल (लाला), उपाध्यक्ष अशोक जयसवाल, अनीता बूबना, सचिव रजत चतुर्वेदी, सलाहकार प्रदीप गुप्ता, सह सचिव प्रदीप अग्रवाल, पंकज चौधरी, प्रद्युम्न जयसवाल, राजेश गुप्ता, कैलाश गुप्ता, सर्वेश राय, संतोष माली, तरुण जयसवाल, कुशल खेतान आदि के द्वारा किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/पवन पाण्डेय