Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बर्दवान, 29 जनवरी (हि.स.)। बर्दवान स्टेशन पर एक बार फिर हादसा हुआ है। इस बार इमारत का छज्जा टूट कर गिर गया। घटना से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों के एक वर्ग ने अधिकारियों की भूमिका को लेकर सवाल उठाया है।
सूत्रों के अनुसार, बर्दवान स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के बगल में आरएमएस बिल्डिंग है। रोजाना की तरह सोमवार सुबह वहां मजदूरों ने जाकर देखा कि छज्जा टूट कर गिरा हुआ था। अवशेष बिखरे हुए हैं। हादसे के समय ऑफिस में कोई नहीं था इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। आरएमएस बिल्डिंग के कर्मचारियों ने तुरंत उच्चाधिकारियों से संपर्क कर जल्द इमारत की मरम्मत कराने की मांग की।
हादसे के बारे में आरएमएस इंस्पेक्टर पौलमी बसु ने कहा कि इमारत काफी पुरानी है। मरम्मत के बारे में कई बार कहा जा चुका है। तैयारियां भी कर ली गई है।
पूर्व रेलवे के सीपीआरओ कौशिक मित्रा ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यह बहुत पुरानी इमारत है जिसकी मरम्मत शुरू हो गई है।
उल्लेखनीय है कि बर्दवान स्टेशन पर यह पहली दुर्घटना नहीं है। 2020 में बर्दवान स्टेशन का एक हिस्सा ढह गया, जिससे स्टेशन के नवनिर्मित पोर्टिको की फॉल्स सीलिंग ढह गई थी। साल 2023 में भी बर्दवान स्टेशन पर पानी की टंकी ढहने से कुछ लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे।
हिन्दुस्थान समाचार /गंगा/संजीव/संजीव