[ad_1]

पन्ना, 13 जनवरी (हि.स.)। पन्ना के मड़ला घाटी में शुक्रवार रात लगभग 3 बजे भैराटेक के बाद भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें तीर्थ यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस की टक्कर ट्रक से हो गई जिसके कारण बस का एक हिस्से के चिथड़े उड़ गये तथा 8 यात्री घायल हुये जिसमें 3 की हालत गम्भीर बताई गई है।
जानकारी के अनुसार उक्त हादसा रात्रि 3 बजे घटित हुआ है जिसमें प्रथम दृष्टया ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है। गुजरात से चार धाम की तीर्थ यात्रा के लिए 40 यात्रियों से भरी स्लीपर कोच जैसे ही भैरो टेक घाटी पहुंची वैसे ही सामने आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिस कारण बस एक साईड से चकनाचूर हो गई। सूचना मिलते ही पन्ना एवं मड़ला थाना पुलिस मौके पर तत्काल पहुंच गई और घायलों को जिला चिकित्सालय में तत्काल भर्ती करवाया गया तथा 3 यात्रियों की हालत गम्भीर होने के कारण उनको रीवा मेडिकल कॉलेज रिफर करने की बात बताई गई है।
खास बात यह है कि ईश्वर की कृपा से किसी भी यात्री की मौत नहीं हुई है। यात्रियों ने पन्ना पुलिस प्रशासन की इस बात की प्रशंसा की है कि घायलों को इलाज के साथ साथ यात्रियों के रूकने एवं खाने पीने की सारी व्यवस्थाएं की गई। जिसके लिए पन्ना पुलिस प्रशासन साधूवाद के पात्र हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ सुरेश/रोहित
[ad_2]