[ad_1]

कानपुर, 25 जनवरी (हि.स.)। गोविन्द नगर थाने की पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर 23 जनवरी को एक कारखाने में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने गुरुवार किया। इस मामले में पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण रविन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के कच्ची बस्ती नहर की पटरी के पास निवासी आरूष सिंह चौहान, इसी थाना क्षेत्र का विवेकानन्द नगर नहर की पटरी के पास निवासी निरंजन सिंह राठौर और उपरोक्त मोहल्ला निवासी सचिन कुमार धुरिया है।
उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी को गोविन्द नगर क्षेत्र में स्थित एक कारखाने की छत काटकर अज्ञात चोर लाखों का सामान उठा ले गए थे। इस संबंध में गोविन्द नगर थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके जांच कर रहे थे। पुलिस टीम ने सटीम मुखबिर की सूचना पर उक्त तीनों आरोपितों को आज गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से चोरो हुए 66 बंडल प्लास्टिक पाइप और 1550 रूपया एवं एक लोडर गाड़ी बरामद की गई है। तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/राजेश