[ad_1]

राजगढ़, 10 मार्च (हि.स.)। माचलपुर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोघटपुर स्थित खेत में बने मकान के पीछे से दबिश देकर युवक को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से साठ लीटर अवैध शराब जब्त की, जिसकी कीमत 12 हजार रुपए है। पुलिस ने रविवार को आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बीती रात ग्राम गोघटपुर स्थित खेत में दबिश देकर नैनसिंह(50)पुत्र मदनसिंह सौंधिया निवासी गोघटपुर कोे गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से साठ लीटर अवैध शराब जब्त की, जिसकी कीमत 12 हजार रुपए है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक