Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]




मुरादाबाद, 6 जनवरी (हि.स.)। मुरादाबाद में साइबर अपराधियों दिन प्रतिदिन अपना शिकार बना रहे हैं। शनिवार को मुरादाबाद के थाना मझोला निवासी अधिवक्ता से 7401/- और थाना छजलैट के जन सेवा केंद्र के संचालक को झांसे में लेकर 5000/- ठगी कर ली। दोनों पीड़ितों की तहरीर के आधार पर थाना साइबर क्राइम ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
पहली घटना: थाना मझोला क्षेत्र के बुद्धि विहार निवासी अधिवक्ता सौरभ भटनागर ने बताया कि शुक्रवार को उनके खाते से 314 रुपये जीवन साथी डाट कॉम पर ट्रांसफर हो गए थे। उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए गूगल से नंबर सर्च कर कॉल की थी। इसी दौरान आरोपित ने एक एप डाउन लोड कर लिया। इसके अलावा उनके डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड की जानकारी भी ले ली थी। इसी दौरान आरोपी ने उनके खाते से 7401 रौगचे किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए। उनके मोबाइल पर मैसेज आया तो साइबर ठगी की जानकारी हो पाई।
दूसरी घटना: थाना छजलैट के पोड़ला पट्टी निवासी जन सेवा केंद्र संचालक गौरव कुमार के साथ हुई है। गौरव कुमार ने बताया कि आज उनके पिता के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा था कि वह उनका परिचित बोल रहा हूं। आरोपी ने कहा कि उसका बेटा अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर को पैसे देने हैं लेकिन मेरे एकाउंट से पैसे ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं। मैं आपके खाते में रुपये भेज रहा हूं। आप डॉक्टर के खाते पर ट्रांसफर कर देना। उन्होंने अपने बेटे गौरव का नंबर दे दिया था। तब आरोपी ने गौरव को झांसे में लेकर उससे 5 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। पीड़ितों ने साइबर सेल में शिकायत कर रकम वापस कराने की मांग की है।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल/सियाराम
[ad_2]
Source link