Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 9 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 12 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इनमें छह जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार देर रात आदेश जारी किया।
जारी आदेश के अनुसार, रतलाम कलेक्टर भास्कर लक्षकार को राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का एमडी बनाया गया है, जबकि विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को राज्यपाल का अपर सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, राज्यपाल के उपसचिव स्वरोचिष सोमवंशी को सीधी जिले का कलेक्टर पदस्थ किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव धरणेन्द्र जैन को उमरिया कलेक्टरऔर उज्जैन संभाग के अपर आयुक्त (राजस्व) राजेश बाथम को रतलाम कलेक्टर बनाया गया है।
वहीं, दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में नियंत्रक एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त और सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय को कर्मचारी चयन मंडल का संचालक बनाया है। नीमच अपर कलेक्टर नेहा मीणा झाबुआ की कलेक्टर होंगी। झाबुआ कलेक्टर तन्वी हुड्डा अब मप्र वित्त निगम इंदौर में एमडी होंगी। कलेक्टर उमरिया बुद्धेश वैद्य को विदिशा कलेक्टर, उप सचिव मुख्यमंत्री सुधीर कुमार कोचर को दमोह कलेक्टर बनाया गया है। भिंड जिला पंचायत मनोज सरियाम अपर आयुक्त सह पंजीयक सहकारी संस्थाएं भोपाल बनाए गए हैं।
बता दें कि इससे पहले शनिवार को ही दोपहर में राज्य प्रशासनिक सेवा के 64 और दो आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था। इस तरह एक ही दिन में राज्य सरकार ने 78 अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश