[ad_1]

दक्षिण सालमारा (असम), 7 जनवरी (हि.स.)। दक्षिण सालमारा-मानकचार जिले के फकीरगंज थाना अंतर्गत बाउस्काटा ग्राम पंचायत के कसारीपारा में रविवार सुबह करीब नौ बजे ब्रह्मपुत्र नद में डूबकर एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मृतक जिले के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी का एक अंगरक्षक था।
जानकारी के अनुसार दक्षिण सालमारा-मानकचार जिले के पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक रविवार को फकीरगंज थाना क्षेत्र के बंदीहाना पुलिस चौकी का निरीक्षण करने के लिए ब्रह्मपुत्र नदी में इंजन चालित नाव से यात्रा कर रहे थे। तभी पैर फिसलने से अंगरक्षक कुशल कलिता ब्रह्मपुत्र नद में गिर गया। नाव से गिरने के बाद कलिता काफी देर तक हाथ पैर मारता रहा। पुलिस और एसडीआरएफ बल के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से कलिता काे बाहर निकाला, लेकिन नद में डूबने से उसकी मौत हो गई। अंगरक्षक कुशल कलिता ग्वालपारा जिले का रहने वाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद/सुनील
[ad_2]
Source link