[ad_1]

फिरोजाबाद, 28 जनवरी (हि.स.)। थाना नसीरपुर पुलिस ने रविवार को मां_बेटे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों ने बहू को डीजल डालकर मारने का प्रयास किया था।
थाना प्रभारी नसीरपुर प्रेमशंकर पांडेय रविवार को पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर हत्या के प्रयास के मामले में फरार अभियुक्तगण संजू पुत्र रामबहादुर व भूरी देवी पत्नी रामबहादुर निवासीगण ग्राम रजौरा थाना नसीरपुर को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पीड़िता शिवानी पुत्री ओमप्रकाश निवासी इन्द्रप्रस्थ कालोनी बोदला थाना जगदीशपुरा जिला आगरा पर डीजल डालकर उसे जान से मारने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त संजू व भूरी देवी पीड़िता के जेठ व सास है।
हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/पदुम नारायण