Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


भागलपुर, 02 मार्च (हि.स.)। मिशन सुरक्षा के तहत तिलकामांझझी थाना क्षेत्र के सच्चिदानंद नगर से 02 देशी कट्टा के साथ 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आशय की जानकारी शनिवार को सिटी एसपी श्रीराज ने दी।
सिटी एसपी ने बताया कि बीते 01 मार्च को ललमटिया थाना द्वारा तिलकामांझी थाना को एक मोबाईल प्रस्तुत किया गया जिसमें शस्त्र का फोटो/वीडियो पाया गया। उक्त फोटो/वीडियो का सत्यापन किया गया तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त शस्त्र का बरामदगी के लिए छापेमारी किया गया।
छापेमारी के क्रम में तिलकामांझी थाना अवस्थित सच्चिदानंद नगर छोटी रेलवे लाईन के समीप मिथुन कुमार के घर से 02 देशी कट्टा बरामद किया गया। इस आरोप में मिथुन कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में मिथुन कुमार ने बताया कि सरस्वती पूजा के समय ये दोनों हथियार घोघा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से लिये थे।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय