Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नवादा, 22 फरवरी(हि. स.)।चुनाव आयोग ने बीजूबीघा पंचायत की मुखिया सपना देवी को बर्खास्त क़र दिया है। चुनाव रद्द करने की वजह से मुखिया द्वारा मुखिया पद पर रहते हुए जीविका मित्र का भी कार्य करते हुए दोहरा वेतन का लाभ ले रही थी। परोरिया निवासी अब्दुल रशीद खान ने मुखिया के विरुद्ध चुनाव आयोग को लिखित शिकायत भेजी थी। चुनाव आयोग ने नवादा जिला प्रशासन को जांच करने को कहा था। जांच सही पाए जाने का रिपोर्ट मिलने के बाद चुनाव आयोग ने मुखिया को बर्खास्त क़र दिया है। मेसकौर प्रखंड विकास पदाधिकारी दुनिया लाल यादव ने बताया कि मुखिया को चुनाव आयोग ने बर्खास्त क़र दिया है।
बताया जाता है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने अब्दुल रशीद खान बनाम सपना देवी के मामले पर सुनवाई करते हुए आदेश पारित किया है।अब्दुल रशीद खान ने बताया कि किसी सरकारी पद पर कार्य करते हुए बिना त्यागपत्र दिये कोई व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता है लेकिन मुखिया सपना देवी दो- दो पद पर रहते हुए दोनों जगह से वेतन ले रही थी। इसी को जांच करने के लिए हम लिखित आवेदन चुनाव आयोग एवं जिला प्रशासन को दिया था,जबकि मुखिया सपना देवी का कहना है की पैसा के बल पर चुनाव आयोग से आदेश जारी करवाया गया है। आयोग के आदेश के बाद मुखिया को बर्खास्त कर दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा