Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]








पुलिस ने तीनों हत्यारोपितों को किया गिरफतार
झांसी,25 फरवरी(हि. स.)। शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खड़उआ में विगत 15 फरवरी को खेत पर चारा काटने गई आशा वर्कर का शव संदिग्ध परिस्थिति में पड़ा मिला था। जिसकी सूचना पर पुलिस ने परिजनोो की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी थी। आज पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गांव के ही तीन लोगों ने शराब के नशे में आशा वर्कर पर भद्दा कमेंट किया था जिसका विरोध करने पर तीनों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
एसपी देहात गोपीनाथ सोनी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 15 फरवरी को जब ऊषा अपने खेत पर काम कर रही थी तभी नशे में धुत गांव के देवेंद्र,नरेंद्र व मनोज उसके खेत के पास से गुजरे थे। तीनों ने ऊषा से कुछ ऐसा बोल दिया कि जिसका विरोध करते हुए ऊषा उनसे झगड़ गई। इस पर तीनों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। संदेह के आधार पर गांव के ही तीन लोगों को हिरासत में लिया था। पूछताछ में पता चला कि देवेंद्र , नरेंद्र, और मनोज तीनों शराब के आदी थे। मृतक उषा के खेत के पास ही इनका खेत है। 15 फरवरी को जब उषा खेत पर काम कर रही थी। तभी उक्त लोग उसके पास गए और उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था, जिसका उषा ने विरोध किया तो लोगों द्वारा गला दबा कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना का खुलासा करने वाली टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
हिन्दुस्थान समाचार/महेश/सियाराम