Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पुराने व्हीकल को ही करता था चोरी, पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी
रोहतक, 20 जनवरी (हि.स.)। एंटी व्हीकल थेफ्ट की टीम ने वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले स्क्रैप का काम करता था, जिसमें घाटा हो जाने की वजह से वह दुपहिया वाहन चोरी करने लगा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन बाइक और सात स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
डीएसपी रवि खुंडिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट की टीम ने शिवम इनक्लेव हाल चाणक्यपुरी निवासी जितेन्द्र को चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने शहर में अलग अलग स्थानों से दस वाहन चोरी किए है। आरोपी चोरी किए गए वाहनों को अपने साथ लगते मकान के दूसरे घर की गैलरी में छिपा देता था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चोरी की गई तीन बाइक और सात स्कूटी भी बरामद की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी पहले स्क्रैप का काम करता था, जिसमें घाटा हो जाने की वह से वह पुराने दो पहिया वाहन चोरी करने लगा। आरोपी का पुराना अपराधिक रिकार्ड भी रहा है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/संजीव