Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मालदा, 27 फरवरी (हि.स.)। इंग्लिश बाजार इलाके से अपहृत नाबालिग लड़की की एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने कोई सुराग नहीं लगा पाई है। अपहृत नाबालिग के परिजनों ने 22 फरवरी को इंग्लिश बाजार पुलिस थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इधर, दर्ज मामले में नाबालिग को बरामद करने में थाना पुलिस द्वारा बरती जा रही लापरवाही को लेकर मंगलवार को परिजनों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।
नाबालिग के पिता ने कहा कि उनकी बेटी (15) इंग्लिश बाजार के एक स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। 19 फरवरी की दोपहर उसकी बेटी रिश्तेदार के घर गई थी। शाम होने पर लड़की घर नहीं लौटी तो उन्होंने खोजबीन शुरू किया। बाद में उसे पता चला कि इलाके का एक युवक उनकी बेटी को ले गया है। जिसके बाद 22 फरवरी को इंग्लिश बाजार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।
घटना के सात दिन बाद भी पुलिस उनकी बेटी को नहीं ढूंढ पाई है। जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हो गए है। उन्होंने पुलिस पर नाबालिग को बरामद नहीं करने पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा