Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धर्मशाला, 15 फरवरी (हि.स.)। घर बैठे ऑनलाईन ठगों के झांसे में आकर चंबा जिला के एक व्यक्ति को शातिरों ने सात लाख से अधिक का चूना लगाया है। मामला साइबर थाना धर्मशाला पंहुच गया। जानकारी के मुताबिक चंबा जिला की किहार तहसील के सलूनी के व्यक्ति से साइबर ठगों ने सात लाख, छह हजार, आठ सौ 88 रुपए ठग लिए हैं। शातिरों ने युवक से तीन ट्रांजेक्शन में राशि ठगी है। ठगी का अहसास होने के बाद व्यक्ति ने साईबर क्राईम थाना धर्मशाला में मामला दर्ज करवाया है।
व्यक्ति ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे शातिरों ने टेलीग्राम पर होटल रिव्यू की जॉब का झांसा दिया था। इसमें शुरूआत में तो कुछ राशि शातिरों ने व्यक्ति के खाते में डाली लेकिन बाद में राशि नहीं दी। वहीं शातिरों ने यह कहा कि उनके खाते में राशि बढ़ने की बात करते रहे। इस दौरान तीन ट्रांजेक्शन में ही व्यक्ति ने शातिरों को सात लाख से अधिक राशि दे दी।
उधर, साईबर क्राईम थाना धर्मशाला के ए.एस.पी. प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील