[ad_1]
श्रीनगर 24 मार्च (हि.स.)। श्रीनगर के सफा कदल इलाके में एक व्यक्ति पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान फ़याज़ अह गनी (37) पुत्र वली मोहम्मद गनी निवासी सफ़ा कदल के रूप में हुई है।
एक अधिकारी ने बताया गनी को हमलावर के हथियार से गंभीर चोटें आईं और उसे तत्काल चिकित्सा के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस बीच पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाशी भी जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका/बलवान