Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भरतपुर, 7 मार्च (हि.स.)। नोह बछामदी रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला है। सिर और धड़ अलग था। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी ली। मृतक की जेब से कासगंज से भरतपुर का टिकट और एक पासपोर्ट साइज का फोटो मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
जीआरपी पुलिस को सूचना मिली थी कि नोह बछामदी के रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। जिसका सिर धड़ से अलग है। शरीर में कई जगह चोट आई हैं। पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा और शव की तलाशी ली तो जेब से एक टिकट मिला जो उत्तर प्रदेश के कासगंज से भरतपुर तक का था। शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप