Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिलीगुड़ी, 24 फरवरी (हि.स.)। एनजेपी थाने की पुलिस ने चोरी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम रूपा सरकार है। वह सिलीगुड़ी के पोराझार इलाके की रहने वाली है।
दरअसल, सिलीगुड़ी के शक्तिगढ़ और सुकांतपल्ली इलाके में एक के बाद एक घरों से मोबाइल फोन, सोने के गहने, नकदी समेत कई सामान गायब हो रहे थे। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि एक के बाद एक ये चोरियां कैसे हो रही है। आख़िरकार चोरी एक घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से पता चला है कि चोरी में इलाके में काम करने वाली एक महिला रूपा सरकार की संलिप्तता रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आते ही शुक्रवार देर रात महिला को स्थानीय निवासियों ने पकड़ लिया। जिसके बाद महिला के पास से चोरी के कई सामान बरामद भी हुए। घटना की सूचना एनजेपी थाने की पुलिस को दी गई। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर थाने ले आई। एनजेपी थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन